बाबुल का बादशाह बख्त नसर ने ऐसे बर्बाद किया था खित्ते को के एक नबी की जुबान फिसल गई थी और कह डाले थे की अब ये कैसे आबाद होगा। क्या हुवा अल्लाह ने दिखाया के वो कैसे बसाता है उजड़े को और कैसे उजाड़ता है बसे को।
किसी को आइडिया नही था 2001 में के तालिबान का मुस्तकबिल 2022 में कैसा होगा। आज कौन कहां है और क्या कर रहा है।
हजारों वर्षो से इस दुनिया की विचित्रता ये है के उंचाई पे बैठे को कभी गिरने का गुमान नही होता है। बावजूद इसके उनके सामने हजारों मिसाल मौजूद होते हैं।
और ये भी बात हैं के लोग हमेशा ही अपने हिसाब से अच्छाई और बुराई की परिभाषा बना लेते हैं। देखने का नजरिया अपने मुस्तकबिल के हिसाब से सेट कर लेते हैं।
गांव में कैसे होता है के लोग उसी की तरफ का फैसला देते हैं पंचायत में जिनके पास लाठी ज्यादा होती है। और हमेशा एलीट एलिट को बचाता हुवा दिख जायेगा। वैसे ही जैसे विश्व स्तर पे होता है । इसके एक नही कई उदहारण है।
No comments:
Post a Comment